Paras Health Patna ने पूरे किए 100 सफल किडनी ट्रांसप्लांट, बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल बना

 

Paras Health Patna ने रचा इतिहास, 100 सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे करने वाला बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल बना

पटना स्थित पारस हेल्थ ने किडनी प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए 100 सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल बन गया है जिसने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में यह उपलब्धि न केवल अस्पताल की चिकित्सा विशेषज्ञता को दर्शाती है, बल्कि प्रदेश के मरीजों को उन्नत और गुणवत्तापूर्ण किडनी उपचार उपलब्ध कराने की उसकी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में नेफ्रोसाइंसेज विभाग के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. शशि कुमार ने कहा कि 100 सफल किडनी ट्रांसप्लांट का आंकड़ा उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि हर ट्रांसप्लांट एक मरीज को नया जीवन देने की प्रक्रिया होती है और इसके पीछे विशेषज्ञ डॉक्टरों, प्रशिक्षित मेडिकल टीम, आधुनिक तकनीक तथा मरीजों के भरोसे की अहम भूमिका रही है।

डॉ. शशि कुमार ने कहा कि पारस हेल्थ लगातार किडनी फेल्योर, डायलिसिस और किडनी प्रत्यारोपण से जुड़े मरीजों को आधुनिक एवं समग्र उपचार प्रदान कर रहा है। अस्पताल की कोशिश है कि बिहार और आसपास के राज्यों के मरीजों को बड़े महानगरों में जाने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

अस्पताल के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने इस उपलब्धि को अस्पताल की क्लीनिकल उत्कृष्टता, टीमवर्क और मरीजों के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि 100 सफल किडनी ट्रांसप्लांट केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि उन सैकड़ों परिवारों की उम्मीदों और खुशियों का प्रतीक है जिन्हें इस उपचार के माध्यम से नया जीवन मिला है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में बिहार सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।

पिछले कुछ वर्षों में पारस हेल्थ, पटना का किडनी ट्रांसप्लांट कार्यक्रम लगातार बेहतर परिणामों और उच्च सफलता दर के लिए पहचान बना चुका है। अस्पताल की नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन टीम के संयुक्त प्रयासों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर पटना में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें किडनी ट्रांसप्लांट प्राप्त कर चुके मरीज, डोनर परिवार, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, चिकित्सक और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान अंगदान और किडनी प्रत्यारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा की जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. जमशेद अनवर, यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व चौधरी, डॉ. विकास कुमार, ब्लड बैंक विशेषज्ञ डॉ. शांतनु, पैथोलॉजी विभाग की डॉ. विनिता सिन्हा तथा एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. नारायण सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

गौरतलब है कि पारस हेल्थ, पटना ने वर्ष 2013 में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसे कैंसर उपचार केंद्र संचालित करने के लिए परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) से लाइसेंस प्राप्त है। इसके अलावा, यह बिहार का पहला अस्पताल भी रहा जिसे वर्ष 2016 में NABH मान्यता प्राप्त हुई थी। वर्तमान में अस्पताल में 400 से अधिक बेड, 80 आईसीयू बेड, अत्याधुनिक LINAC मशीनें और PET-CT जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में 100 सफल किडनी ट्रांसप्लांट का यह रिकॉर्ड बिहार में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post